असंभव ढोंगी
इसलिए, हमें इस बात का क्या अर्थ निकालना है कि यीशु ने अपने जन्म से सैकड़ों वर्ष पूर्व लिखित भविष्यवाणियों को पूरा किया? लियोनार्डो डि कैप्रियो … मेरा मतलब, फ्रैंक एबेगनैल एक ढोंगी हो सकते हैं, लेकिन वे भी उस समय तक पकड़े गए, जब वे कानूनी रूप से बीयर पीने के लिए पर्याप्त बड़े थे।
यीशु, निपुण फ्रैंक एबेगनैल की तरह बिल्कुल नहीं दिखते। वे बिल्कुल अलग ही श्रेणी के थे। कोई भी ढोंगी इतनी सारी संभावनाओं को पार नहीं कर सकता, जितना यहूदी भविष्यवाणियों ने प्रस्तुत किया।
और इसका अर्थ क्या हुआ? दो निष्कर्ष सामने आते हैं: पहला, केवल एक अलौकिक अस्तित्व ही ऐसी घटनाओं को अंजाम दे सकता है। और दूसरा, यह यीशु के अन्य सभी दावों को विश्वास योग्य और गंभीर विचार के लायक बनाता है।
जॉन के ईसोपदेश में, यीशु ने दावा किया कि, “मैं मार्ग, सत्य और जीवन हूँ।” अपरिहार्य प्रमाण यह संकेत देते प्रतीत होते हैं कि चेक पर हस्ताक्षर फर्जी नहीं है।
क्या यीशु वास्तव में मृत्यु से वापस लौट आए थे?
हमारे समय का सबसे बड़ा प्रश्न “असली ईसा मसीह कौन है?” क्या वे केवल असाधारण व्यक्ति थे, या वे परमेश्वर का अवतार थे, जैसा कि पॉल, जॉन और उनके अन्य शिष्य मानते थे?
ईसा मसीह के प्रत्यक्षदर्शी वास्तव में इस प्रकार बोलते और कार्य करते थे, जैसे कि उन्हें विश्वास था कि यीशु सूली चढ़ाए जाने के बाद वास्तव में मृत्यु से वापस लौट आए। यदि वे गलत थे तो ईसाई धर्म एक झूठ की नींव पर बनी है। परंतु अगर वे सही थे, तो ऐसा चमत्कार उन सब बातों को सिद्ध करेगा जो उन्होंने परमेश्वर, स्वयं, और हमलोगों के बारे में कहा था।
परंतु क्या हमें ईसा मसीह के पुनर्जीवन को केवल आस्था के रूप में मानना चाहिए, या इसका कोई ठोस ऐतिहासिक प्रमाण भी है? अनेक संशयवादी व्यक्तियों ने पुनर्जीवन की बातों को गलत साबित करने के लिए ऐतिहासिक रिकॉर्ड की पड़ताल आरंभ कर दी। उन्होंने क्या पता लगाया?
आज तक का सर्वाधिक शानदार दावा—ईसा मसीहा का पुनर्जीवन—का प्रमाण देखने के लिए
क्या यीशु ने बताया कि मृत्यु के बाद क्या होता है?
यदि यीशु सचमुच मृत्यु से वापस लौट आए थे, तो उन्हें पता होना चाहिए कि दूसरी तरफ क्या है। यीशु ने जीवन का अर्थ और हमारे भविष्य के बारे में क्या बताया? क्या परमेश्वर तक पहुँचने के अनेक मार्ग हैं या यीशु ने केवल एक मार्ग के बारे में बताया था? चौंका देने वाले उत्तरों के लिए “यीशु क्यों?” पढ़ें।